उठते-लेटते समय चक्कर आना: क्या यह BPPV है या कोई और कारण?

अक्सर आपने लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि जैसे ही बिस्तर पर लेटता हूँ तो कमरा घूमने लगता है या फिर अचानक सिर घुमाने पर ऐसा लगता है जैसे आसपास सब गोल‑गोल घूम रहा हो, और यह अपने आप थोड़ी देर में खुद ही ठीक हो जाता है।

ऐसा होने पर ज़्यादातर लोग घबरा जाते हैं, और सोचते हैं कि हमारा बीपी लो हो गया है, कोई कोई इस कमजोरी भी बताता है लेकिन हर बार ऐसा ही हो, जरूरी नहीं है। असल में, कई बार इसका कारण हमारे अंदरूनी कान की एक समस्या हो सकती है, जिसे बी.पी.पी.वी. कहा जाता है। हालांकि हर बार आने वाला चक्कर बी.पी.पी.वी. ही हो, यह भी ज़रूरी नहीं है।

बी.पी.पी.वी. क्या होता है?

हमारे कान के भीतर बहुत ही नाज़ुक संतुलन तंत्र होता है, जो यह महसूस करता है कि हमारा सिर किस दिशा में है, हम सीधे खड़े हैं या झुके हुए हैं। इसी के जरिए अपने दिमाग़ को पता चलता है कि शरीर का बैलेंस कैसे बनाकर रखना है। इस तंत्र में बहुत छोटे‑छोटे कैल्शियम जैसे क्रिस्टल होते हैं, जो कभी‑कभी अपनी मूल जगह से हटकर पास की नलिकाओं में चले जाते हैं।

जब ऐसा होता है, और इसी दौरान हम जब सिर की पोज़िशन अचानक बदलते हैं, तो ये क्रिस्टल उस नलिका के अंदर हिलते हैं और दिमाग़ को गलत सिग्नल पहुंचाते है। जिसकी वजह से हमें अचानक तेज़ घूमने जैसा या चक्कर आना महसूस होता है, और कुछ सेकंड बाद जब क्रिस्टल शांत हो जाते हैं, तो चक्कर भी अपने‑आप कम हो जाता है। यही स्थिति बी.पी.पी.वी. कहलाती है।

बी.पी.पी.वी. के सामान्य लक्षण

अगर किसी को बी.पी.पी.वी. है, तो सामान्य रूप से चक्कर की एक खास अलग पैटर्न देखने को मिलती है, जो इस प्रकार हैं।

-जब भी हम बिस्तर पर लेटते हैं, उठते हैं या करवट बदलते हैं, तो अचानक कुछ सेकंड के लिए तेज़ घूमने जैसा चक्कर महसूस होता है।
– कभी‑कभी झुककर कुछ उठाने, सिर ऊपर करके पंखा या ट्यूब लाइट देखने, या फिर अचानक सिर एक तरफ़ मोड़ने पर भी इसी तरह का महसूस होता है।
– इस समस्या में चक्कर थोड़ा समय के लिए रहता है, और फिर अपने‑आप कम हो जाता है, लेकिन दिन में कई बार चक्कर आना महसूस हो सकता है।
– इसके अलावा चक्कर के साथ में उल्टी, घबराहट या असंतुलन महसूस हो सकता है, जैसे चलने पर लगता है कि ज़मीन घूम रही है।

आम तौर पर ऐसा होने पर कान में तेज़ दर्द, कान में बजना, अचानक सुनने की क्षमता कम होना या फिर चेहरा और हाथ‑पैर सुन्न पड़ने जैसी शिकायतें देखने को नहीं मिलती है। लेकिन अगर ऐसे लक्षण भी में साथ हों, तो दूसरी गंभीर वजहें भी हो सकती हैं।

क्या हर पोज़िशन पर आने वाला चक्कर बी.पी.पी.वी. होता है?

नहीं, ऐसा ज़रूरी नहीं है। सिर घुमाने या पोज़िशन बदलने पर आने वाले चक्कर की दूसरी वजहें भी हो सकती हैं।

कभी‑कभी कान के अंदर सूजन या संक्रमण होने से भी चक्कर आना, कान में भारीपन के साथ चलने में असंतुलन महसूस हो सकता है। कुछ लोगों में मेनिएर नाम की बीमारी में भी चक्कर के साथ कान में भारीपन लगना, सीटी या भनभनाहट की आवाज़ और सुनने में कमी की समस्या देखने को मिलती है।

इसके अलावा माइग्रेन से ग्रसित लोगों को भी ऐसे चक्कर आते हैं, जिनमें रोशनी, आवाज़ या कुछ खास खाने‑पीने की चीज़ें प्रभावित करती हैं। कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट से भी ऐसा हो सकता है।

बी.पी.पी.वी. होने के कारण क्या हैं?

कई बार बी.पी.पी.वी. बिना किसी ख़ास कारण के भी हो जाता है। यह समस्या खासकर मिडल एज और बुज़ुर्गों में देखने को मिलती है। लेकिन इसके अलावा भी कुछ कारण हैं, जिससे भी बी.पी.पी.वी. हो सकता है।

– अगर सिर पर चोट लगी हो, या पहले कभी एक्सीडेंट हुआ हो और उस समय दिमाग़ को झटका पहुँचा हो, तो अंदरूनी कान के क्रिस्टल ढीले हो सकते हैं।

– जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक एक ही स्थिति (पोजिशन) में लेटा रहा हो, जैसे बड़ी सर्जरी के बाद तब भी ऐसा होने की संभावना रहती है।

– उम्र बढ़ने के साथ ये कण ज़्यादा नाज़ुक हो जाते हैं, और उनके अपनी जगह से खिसकने की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए बुज़ुर्गों में बी.पी.पी.वी. होने की संभावना ज्यादा रहती है।

– कुछ न्यूरोलॉजिकल बीमारियों या पहले से चल रही संतुलन संबंधी दिक़्कतों से ऐसा हो सकता है।

डॉक्टर के पास कब जाना ज़रूरी है?

अगर चक्कर सामान्य हैं, कभी‑कभार आते हैं और खुद ही कुछ सेकंड में समाप्त हो जाते हैं, तो इसे सामान्य मान सकते हैं। लेकिन जब निम्नलिखित लक्षण भी साथ में देखने को मिले तो, डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

– यदि चक्कर रोज़ आते हों, दिन में कई बार आते हों या कई दिनों से ऐसा हो रहा हो।
– चक्कर के साथ बोलने में दिक़्कत, चेहरा टेढ़ा लगना, हाथ‑पैर में कमज़ोरी या सुन्नपन, डबल दिखना, बहुत तेज़ सिरदर्द या बेहोशी जैसा महसूस हो।
– जब कान से पानी या खून आए, सुनाई देना अचानक बहुत कम हो जाए या कान में बहुत ज़्यादा दर्द हो।

ऐसी स्थिति में खुद इलाज करने की बजाय तुरंत ईएनटी विशेषज्ञ या न्यूरोलॉजिस्ट को दिखाना चाहिए।

बी.पी.पी.वी. का इलाज क्या है?

बी.पी.पी.वी. को लेकर अच्छी बात यह है कि अधिकतर मामलों में यह दवाइयों के बजाय कुछ ख़ास तरह की एक्टिविटीज से ठीक किया जा सकता है। इन एक्टिविटीज को “रीपोज़िशनिंग मैन्युवर” कहा जाता है।

इसमें सबसे पॉपुलर एप्ली मैन्युवर है। इसमें डॉक्टर या विशेषज्ञ फिज़ियोथेरेपिस्ट आपको एक विशेष क्रम में लिटाते, सिर घुमाते और बैठाते हैं, ताकि जो क्रिस्टल गलत नलिका में चले गए हैं, वे फिसलकर वापस उस जगह चले जाएं। जिससे कि दिमाग़ को गलत सिग्नल न भेज सके।

जिन लोगों को लंबे समय से चक्कर की समस्या हो, उसे ठीक करने के लिए कुछ खास एक्सरसाइज़ और वेस्टिब्युलर रीहैबिलिटेशन प्रोग्राम भी कराए जाते हैं। इससे शरीर और दिमाग़ दोनों की स्थिति सही होती है और रोज़मर्रा के काम करने में आत्मविश्वास बढ़ता है।

इसके अलावा बी.पी.पी.वी. में डॉक्टर दवाइयां भी देते हैं लेकिन यह दवाइयां इस समस्या के मूल कारण को ठीक नहीं कर पाती हैं, इसलिए एक्टिविटीज और एक्सरसाइज करवाई जाती है जिससे कि आराम मिल सके।

क्या आपकी गर्दन कभी-कभी अपने-आप कांपने लगती है? यह कौन-सी समस्या है?

आजकल की भागदौड़ और व्यस्त भरी ज़िंदगी में गर्दन का दर्द, अकड़न और भारीपन आम बात हो गई है, लेकिन कई लोगों को एक अलग तरह की परेशानी का भी सामना करना पड़ता है, और वह है गर्दन या सिर का अपने-आप हिलना या कांपना।

इस परेशानी में कभी सिर हां या ना की तरह हल्का-हल्का हिलता है, तो कभी गर्दन में झटके भी महसूस होते हैं, और व्यक्ति खुद भी समझ नहीं पाता कि यह कमजोरी है, कोई नस की समस्या है या फिर सिर की कोई बड़ी बीमारी।

इस तरह के गर्दन के कांपने को सामान्य भाषा में गर्दन कांपना कहकर टाल दिया जाता है। लेकिन मेडिकल की भाषा में इसे ट्रेमर या कुछ मामलों में सर्वाइकल डिस्टोनिया जैसे मूवमेंट डिसऑर्डर से भी जोड़ा जाता है।

इस आर्टिकल में हम इसी समस्या को लेकर विस्तार से जानेंगे।

गर्दन कांपने की समस्या क्या है?

सामान्य अर्थ में इसे समझे तो गर्दन कांपने की समस्या में गर्दन की मांसपेशियाँ बिना आपकी इच्छा के बार-बार सिकुड़ती और ढीली होती हैं, जिससे सिर या गर्दन में हल्का या तेज़ कंपन, झटके या घुमाव जैसा महसूस होता है। कई लोगों में यह समस्या कभी-कभार केवल कुछ सेकंड के लिए होती है, जबकि कुछ लोगों में लगातार या दिन में बार-बार ऐसा होता रहता है और रोज़मर्रा के कामों पर का विपरीत प्रभाव पड़ता है।

कई बार यह समस्या शरीर के किसी मूवमेंट डिसऑर्डर का हिस्सा होती है। जिसमें हाथ, सिर, आवाज़ या शरीर के दूसरे हिस्से में भी कांपने की समस्या देखने को मिलती हैं। इस समस्या में कुछ लोगों में केवल सिर-गर्दन ही कांपते हैं, जिसे हेड ट्रेमर या सर्वाइकल डिस्टोनिया से जुड़े ट्रेमर के रूप में भी देखा जाता है।

गर्दन कांपने के मुख्य कारण

गर्दन कांपने के कई कारण हो सकते हैं, जो कि हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं। कुछ प्रमुख कारणों को ऐसे समझा जा सकता है।

  1. एसेंशियल ट्रेमर: यह एक न्यूरोलॉजिकल समस्या है जिसमें शरीर के किसी हिस्से में बार-बार कंपन होता है। इसमें आमतौर पर हाथ, सिर या आवाज़ पर असर देखने को मिलता है। शारीरिक गतिविधि पर कंपन ज़्यादा महसूस होता है।
  2. सर्वाइकल डिस्टोनिया (स्पास्मोडिक टॉर्टिकॉलिस): इसमें गर्दन की मांसपेशियाँ बहुत ज्यादा सिकुड़ जाती हैं, जिससे सिर एक तरफ़ मुड़ने, टेढ़ा होने है या अजीब स्थिति में जाने का खतरा रहता है। इसमें झटके के साथ कंपन्न महसूस हो सकता है।
  3. रीढ़/सर्वाइकल स्पाइन की समस्या: इसके अंतर्गत गर्दन की हड्डियों, नसों या स्पाइनल कॉर्ड पर दबाव की वजह से भी हाथ-पैर के साथ-साथ कभी-कभी गर्दन या सिर में कंपन या झटके महसूस होने की संभावना रहती हैं।
  4. दवाइयों का दुष्प्रभाव: कुछ मनोरोग से जुड़ी दवाएँ, थायरॉयड की दवाएँ, या कुछ अन्य दवाइयाँ शरीर में कंपन जैसे साइड इफेक्ट डाल सकती हैं, जिससे भी यह समस्या देखने को मिलती है।
  5. हार्मोन और मेटाबॉलिक गड़बड़ी: इसमें थायरॉयड का ज़्यादा एक्टिव होना, लीवर या किडनी की गंभीर बीमारी, ब्लड शुगर की गड़बड़ी आदि समस्याएं भी कई बार इसे बढ़ा सकते हैं।
  6. नशा, कैफीन और अल्कोहल का सेवन: बहुत ज़्यादा चाय-कॉफ़ी पीना, शराब का ज़्यादा सेवन या अचानक शराब छोड़ देने से भी कंपन हो सकता है या पहले से चल रही इस समस्या को बढ़ा सकता है।
  7. तनाव और थकान: मानसिक तनाव, घबराहट, पर्याप्त नींद की कमी और शारीरिक थकान से भी कंपन हो सकता है या बढ़ सकता है।

गर्दन कांपने के लक्षण कैसे पहचानें?

हर व्यक्ति में इसके लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन आम तौर पर कुछ संकेत अक्सर दिखाई देते हैं, जो इस प्रकार हैं।

  • सिर का हां या ना के जवाब के संकेत जैसा हिलना, या कोई काम करते समय ज़्यादा दिख सकता है।
  • गर्दन का एक दिशा में मुड़ जाना या टेढ़ा रहना। साथ में दर्द, जकड़न और झटकेदार कंपन महसूस होना।
  • सिर को सीधा रखने में समस्या होना। आईने में देखने पर गर्दन का अक्सर टेढ़ा दिखना।
  • तनाव, घबराहट, तेज रोशनी, भीड़ या किसी मंच पर बोलते और परफॉर्मेंस देते समय गर्दन या सिर का कंपन बढ़ जाना।
  • कंपन के साथ-साथ गर्दन में दर्द, खिंचाव, कंधों में जकड़न, सिरदर्द या कभी-कभार चक्कर जैसा महसूस होना।

इस समस्या में कुछ लोगों में केवल गर्दन ही नहीं, बल्कि हाथ और शरीर के अन्य हिस्से भी साथ-साथ कांपने की समस्या देखने को मिलती है। जिससे लिखने, खाने, बोलने या कप पकड़ने जैसे सामान्य कामों में भी दिक़्क़त होती हैं।

डॉक्टर के पास कब ज़रूर जाएँ?

  • कंपन बार-बार हो रहा हो या कई हफ़्तों से लगातार चल रहा हो।
  • गर्दन के साथ-साथ हाथ-पैर भी कांपने लगें या फिर चलने-फिरने में बैलेंस नहीं बनें।
  • गर्दन टेढ़ी हो जाए, बहुत ज्यादा दर्द हो, या अचानक गंभीर जकड़न के साथ बुखार या कमज़ोरी आए।
  • बोलने, निगलने, दिखने या बैलेंस बनाने में समस्या देखने को मिले।

उपचार क्या है?

गर्दन के कंपन का उपचार इसके कारण पर निर्भर करता है। इसमें हर व्यक्ति के लिए दवा और परामर्श अलग हो सकता है, इसलिए डॉक्टर की सलाह बहुत ज़रूरी है। सामान्य रूप से जो प्रमुख विकल्प उपयोग में लिए जाते हैं, उन्हें सरल भाषा में ऐसे समझ सकते हैं।

1. दवाइयाँ

कुछ विशेष दवाएँ एसेंशियल ट्रेमर में कंपन कम करने के लिए दी जा सकती हैं। यह दवाई एक्सपर्ट की सलाह पर ही लेनी चाहिए। डॉक्टर आपकी समस्या और कारणों को समझकर उसके अनुसार दवाई देंगे।

2. बोटुलिनम टॉक्सिन (बोटॉक्स) इंजेक्शन

बोटुलिनम टॉक्सिन नामक इंजेक्शन एक्सपर्ट डॉक्टर के द्वारा गर्दन की फिक्स जकड़ी हुई मांसपेशियों में बहुत कम मात्रा में लगाते हैं, जिससे वे मांसपेशियाँ कुछ महीनों के लिए ढीली पड़ जाती हैं और कंपन या टेढ़ापन कम हो जाता है।

3. फिज़ियोथेरेपी और व्यायाम

सामान्य स्ट्रेचिंग व्यायाम, गर्दन और कंधों की मांसपेशियों को मज़बूत करने वाले अभ्यास आदि दर्द और खिंचाव में काफ़ी राहत मिल सकती है।

4. सर्जरी (केवल चुनिंदा या गंभीर मामलों में)

जब दवाइयाँ और इंजेक्शन से भी राहत नहीं मिले और कंपन बहुत ज्यादा हो, ऐसी स्थिति में डीप ब्रेन स्टिम्यूलेशन (DBS) नामक सर्जरी की जाती है। इसमें मस्तिष्क के कुछ हिस्सों में बेहद पतले इलेक्ट्रोड लगाए जाते हैं, जिससे असामान्य कंपन पैदा करने वाले सिग्नल नियंत्रित किए जा सकें। यह जटिल और महंगी प्रक्रिया है।

5. जीवनशैली में सुधार

हम अपने जीवन शैली में सुधार करके भी समस्या से राहत प्राप्त कर सकते हैं। इसके तहत चाय कॉफी और कैफीन का सेवन कम करना। शराब से सावधानी, पर्याप्त नींद और तनाव नहीं लेना आदि।

क्या यह हमेशा गंभीर बीमारी है?

हर गर्दन कांपना गंभीर बीमारी नहीं होता है। कभी कभार हल्की थकान, तनाव या कैफीन से भी कुछ देर हल्का कंपन हो सकता है जो आराम और जीवनशैली सुधार से ही ठीक हो जाता है।

लेकिन यदि यह समस्या बार-बार, लगातार या बढ़ती जाए, और इसके साथ दर्द, गर्दन टेढ़ी होना, चलने-फिरने में दिक़्क़त, बोलने-निगलने में समस्या जैसे लक्षण भी दिखे तो इसे नज़र अंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे मामलों में तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर इसका उचित उपचार कराना चाहिए।

यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह के गर्दन कांपने, सिर हिलने या न्यूरोलॉजिकल समस्या के लिए स्वयं इलाज करने के बजाय विशेषज्ञ चिकित्सक से जाँच और सलाह लेना आवश्यक है।

क्या आपको बिना कारण पसीना आता है? जानिए इसके पीछे छुपी बीमारी हाइपरहाइड्रोसिस के बारे में

आज के समय में लोग अलग‑अलग तरह की बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान रहते हैं। इनमें कुछ समस्याएं तो ऐसी होती हैं, जिन्हें वह चिकित्सक या अन्य के समक्ष बताने से नहीं कतराते हैं लेकिन कुछ समस्याएं ऐसी होती हैं, जिन्हें बताने में शर्मिंदगी महसूस होती है।

ऐसी ही एक शर्मिंदगी देने वाली समस्या है शरीर से जरूरत से ज्यादा पसीना आना, जिसे मेडिकल भाषा में हाइपरहाइड्रोसिस कहा जाता है। यह स्थिति भले ही जानलेवा और गंभीर नहीं हो, लेकिन यह व्यक्ति के आत्मविश्वास, सामाजिक जीवन और रोज़मर्रा की गतिविधियों को प्रभावित करती है।

इस ब्लॉग में हम विस्तार से समझेंगे कि हाइपरहाइड्रोसिस क्या है, यह क्यों होता है, इसके लक्षण क्या हैं और इसका इलाज कैसे किया जाता है।

(more…)

सिज़ोफ्रेनिया क्या है और यह दिमाग को कैसे प्रभावित करता है

आज के समय में भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, और बदलती जीवनशैली के कारण कई तरह की शारीरिक और मानसिक बीमारियाँ तेजी से बढ़ती जा रही हैं। आमतौर पर हम अक्सर शरीर की छोटी-छोटी परेशानियों या शारीरिक बीमारियों पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन जब बात मानसिक स्वास्थ्य की आती है, तो उसे नज़रअंदाज़ कर देते हैं, जोकि हमें नहीं करना चाहिए। शारीरिक की तरह मानसिक बीमारियां भी गंभीर होती है और उनका समय पर इलाज जरूरी है।

मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों में कुछ ऐसी बीमारियां भी होती हैं जो धीरे-धीरे व्यक्ति की सोच, समझ और व्यवहार को प्रभावित करती हैं। सही जानकारी और समय पर उपचार न मिलने पर मानसिक बीमारियों के परिणाम बेहद गंभीर हो सकते हैं। ऐसी ही एक बीमारी है सिज़ोफ्रेनिया, जो व्यक्ति के दिमाग की कार्यप्रणाली को गहराई से प्रभावित करती है। इस आर्टिकल में हम सिजोफ्रेनिया के बारे में विस्तार से जानेंगे।

सिज़ोफ्रेनिया क्या है?

सिज़ोफ्रेनिया एक मानसिक स्वास्थ्य विकार है जिसमें मस्तिष्क के न्यूरोट्रांसमीटरों का असंतुलन होता है, फलस्वरूप व्यक्ति की सोच, भावनाओं और व्यवहार में गड़बड़ी जैसे परिणाम देखने को मिलते हैं। सिज़ोफ्रेनिया एक गंभीर मानसिक विकार है जो व्यक्ति के सोचने, महसूस करने और व्यवहार करने की क्षमता को प्रभावित करता है।

सिज़ोफ्रेनिया को आमतौर पर लंबे समय तक चलने वाला मानसिक रोग माना जाता है, जिसके कारण व्यक्ति को अपनी सामाजिक, व्यावहारिक और मानसिक कार्यक्षमता में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। सिज़ोफ्रेनिया के कारण व्यक्ति को भ्रम, मतिभ्रम, अव्यवस्थित सोच जैसी समस्याएं सामने आती हैं। जिससे वह सामाजिक जीवन से कट जाता है।

सिज़ोफ्रेनिया के कारण

सिज़ोफ्रेनिया होने के सटीक कारण अब तक पूर्ण रूप से ज्ञात नहीं हैं, लेकिन यह माना जाता है कि यह विभिन्न कारकों के संयोजन से होता है।

  • आनुवंशिक कारण: परिवार में यदि किसी को यह मानसिक रोग है तो उसके परिवार में या अगली पीढ़ी में इसका जोखिम बढ़ जाता है।
  • मस्तिष्क में रासायनिक असंतुलन: खासकर डोपामाइन और ग्लूटामेट जैसे न्यूरोट्रांसमीटरों की असंतुलित मात्रा के कारण भी सिजोफ्रेनिया का असर देखने को मिलता है।
  • तनाव या चोट : हमारी तनावपूर्ण जीवनशैली, बचपन में हुए टॉक्सिक अनुभव या दिमागी चोट आदि के कारण भी यह रोग हो सकता है।
  • मनोरोग संबंधी कारण: व्यक्ति के मस्तिष्क के विकास में बाधा, मस्तिष्क का पूर्ण विकास नहीं होना या अन्य कोई विकार भी इसके कारक हो सकते हैं।

सिज़ोफ्रेनिया के लक्षण

सिज़ोफ्रेनिया के लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं, जिनमें मुख्य रूप से कुछ सामान्य लक्षण इस प्रकार हैं।

  • मतिभ्रम: व्यक्ति के द्वारा ऐसी गलत धारणाएं बनाना, जो सत्य नहीं होते हुए भी व्यक्ति को सच्ची लगती हैं। सामान्य शब्दों में कहे तो व्यक्ति की मति यानी बुद्धि भ्रमित हो जाना।
  • भ्रम: व्यक्ति के द्वारा बिना किसी बाहरी कारण के आवाजें सुनना या चीजें देखना जो वास्तविक में नहीं होतीं। दूसरे शब्दों में कहे तो व्यक्ति हर समय में भ्रम में रहता है।
  • सोचने और बोलने में अस्पष्टता: व्यक्ति के द्वारा स्पष्ट और तार्किक बातें न कर पाना। साथ ही, व्यक्ति के द्वारा अजीब बातें करना। ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई।
  • सामाजिक दूरी: व्यक्ति के द्वारा अकारण परिवार और दोस्तों से खुद को अलग कर देना। परिवार और दोस्तों से घुलना मिलना नहीं होना। उनके बातें भी कम कर देना।
  • भावनात्मक दूरी: व्यक्ति के द्वारा अपनी भावनाओं का कम अनुभव करना या अन्य के समक्ष अभिव्यक्त न कर पाना। खुद का अकेला अनुभव करना।

सिज़ोफ्रेनिया दिमाग को कैसे प्रभावित करता है

सिज़ोफ्रेनिया मस्तिष्क की संरचना और कार्य में गहरे प्रभाव डालता है। यह मुख्य रूप से निम्नलिखित तरीकों से दिमाग को प्रभावित करता है, जो इस प्रकार हैं।

  • सिजोफ्रेनिया केई स्थिति में मस्तिष्क के निलय (ventricles) बढ़ सकते हैं, जिससे मस्तिष्क के अन्य हिस्सों पर दबाव पड़ता है।
  • सिजोफ्रेनिया से मस्तिष्क के ग्रे मैटर की मात्रा कम होती है, जो सोच, महसूस और व्यवहार को नियंत्रित करता है।
  • सिजोफ्रेनिया से न्यूरोट्रांसमीटर डोपामाइन, सेरोटोनिन, ग्लूटामेट का असंतुलन होता है, जिससे मस्तिष्क का संचार प्रभावित होता है।
  • सिजोफ्रेनिया से व्यक्ति की वास्तविकता समझने की क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे मतिभ्रम और भ्रम की स्थिति बनती है। साथ ही, सोचने, ध्यान देने, निर्णय लेने और भावनाओं के नियंत्रण में बाधा आती है। परिणामस्वरूप मानसिक प्रक्रिया विकृत हो जाती है और रोगी अपनी दैनिक जीवन की सामान्य गतिविधियां करने में असमर्थ हो सकता है।

सिज़ोफ्रेनिया का उपचार क्या है

सिज़ोफ्रेनिया का पूरी तरह से कोई स्थायी इलाज अब तक नहीं मिल सका है, लेकिन इसे प्रभावी ढंग से नियंत्रित और प्रबंधित जरूर किया जा सकता है। सिज़ोफ्रेनिया के उपचार के लिए एंटीसाइकोटिक दवाएं प्रमुख होती हैं जो मस्तिष्क के रासायनिक असंतुलन को सुधारती हैं और मतिभ्रम, भ्रम को कम करती हैं। इसके अलावा मनोवैज्ञानिक थैरेपी (CBT), काउंसलिंग, डीप ब्रेन स्टिमुलेशन (DBS), जीवनशैली में सुधार, डॉक्टर कंसल्टेशन आदि से सिज़ोफ्रेनिया पर नियंत्रण संभव है।

क्या आपको hs-CRP टेस्ट की ज़रूरत है? जानिए संकेत और लक्षण?

आपने कभी न कभी hs-CRP टेस्ट के बारे में जरूर सुना होगा। इस आर्टिकल में हम hs-CRP टेस्ट के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे कि आखिर ये है क्या और ये क्यों करवाया जाता है। साथ ही, किन रोगियों को hs-CRP टेस्ट की ज़रूरत होती है। hs-CRP के संकेत और लक्षण क्या है?

सीआरपी क्या है?

सी-रिएक्टिव प्रोटीन (CRP) शरीर में लिवर द्वारा बनाया जाने वाला एक प्रोटीन है। जब शरीर में कहीं भी सूजन होती है, तो सीआरपी का स्तर बढ़ जाता है। सीआरपी के इस लेवल को मापने के लिए hs-CRP (हाई-सेंसिटिविटी सी-रिएक्टिव प्रोटीन) टेस्ट करवाया जाता है।

सीआरपी बढ़ने के लक्षण

शरीर में सीआरपी का बढ़ना कोई विशिष्ट लक्षण नहीं दिखाता है। यह शरीर में चल रही सूजन का संकेत देता है। सूजन के आधार पर लक्षण भी अलग-अलग हो सकते हैं। हम आपको कुछ सामान्य लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार हैं।

  1.  बुखार या ठंड लगना
  2.  मतली और उल्टी
  3.  तेजी से सांस लेना
  4. असामान्य हृदय गति
  5. शरीर में दर्द
  6. थकान और कमजोरी
  7. सूजन या लालिमा

सीआरपी बढ़ने के कारण

  1. बैक्टीरियल, वायरल, या फंगल संक्रमण।
  2. ऑटोइम्यून विकार।
  3. हृदय रोग, मधुमेह, मोटापा आदि।
  4. पुरानी चोट या सर्जरी।
  5. तनाव एवं चिंता।
  6. हार्मोनल कारण।
  7. शारीरिक गतिविधि
  8. धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन।

hs-CRP बढ़ने से क्या होता है?

सीआरपी (hs-CRP) का बढ़ा हुआ स्तर शरीर में पुरानी सूजन का संकेत देता है। hs-CRP का बढ़ा हुआ स्तर भविष्य में हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों के जोखिम को बताता है।

यह शरीर में आंतरिक सूजन का संकेत है, जो धमनियों को नुकसान पहुंचा सकती है और हृदय रोग को बढ़ाने में मदद करती है।

सीआरपी पॉजिटिव किस बीमारी में होता है? CRP बढ़ने से कौन सी बीमारी होती है?

सीआरपी का स्तर कई प्रकार की बीमारियों और स्थितियों में बढ़ सकता है, क्योंकि यह शरीर में सूजन का संकेतक है। कुछ सामान्य स्थितियां जिनमें सीआरपी पॉजिटिव हो सकता है, वे इस प्रकार हैं।

  1. बैक्टीरियल या वायरल संक्रमण जैसे निमोनिया, सेप्सिस, टाइफाइड।
  2. रुमेटीइड आर्थराइटिस, ल्यूपस, सूजन आंत्र रोग (IBD),
  3. एंकिलोसिंग स्पॉन्डिलाइटिस।
  4. पुराना सूजन संबंधी रोग।
  5. हृदय से जुड़े रोग।
  6. पुरानी चोट या सर्जरी।
  7. कुछ विशेष प्रकार के कैंसर।
  8. पैनक्रियाटाइटिस (अग्नाशय की सूजन)

CRP लेवल कितना होना चाहिए?

सीआरपी के सामान्य स्तर आमतौर पर बहुत कम होते हैं। सामान्यतः, एक सामान्य सीआरपी स्तर 0.9 मिलीग्राम/डेसीलीटर (mg/dL) से कम माना जाता है। हालांकि गर्भावस्था या वृद्धावस्था में सीआरपी का स्तर स्वाभाविक रूप से थोड़ा अधिक हो सकता है।

< 1.0 mg/L: हृदय रोग का कम जोखिम।
1.0 – 3.0 mg/L: हृदय रोग का औसत जोखिम।
> 3.0 mg/L: हृदय रोग का उच्च जोखिम।

CRP बढ़ने पर क्या नहीं खाना चाहिए?

यदि आपका सीआरपी स्तर बढ़ा हुआ है, तो आपको ऐसे खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए जो सूजन को बढ़ावा देते हैं।

  1. सफेद ब्रेड, पेस्ट्री, सोडा, मीठे पेय पदार्थ।
  2. फास्ट फूड, तले हुए स्नैक्स।
  3. प्रोसेस्ड मीट व वनस्पति तेल
  4. कैंडी, कुकीज़, शूगर।
  5. उच्च वसा वाले डेयरी उत्पाद
  6. शराब का सेवन आदि।

50 से ऊपर सीआरपी का क्या मतलब है?

सीआरपी का स्तर 50 mg/dL से ऊपर, और खासकर 100 mg/dL तक, आमतौर पर गंभीर सूजन या संक्रमण का संकेत होता है। ज्यादातर मामलों में, 50 mg/dL से अधिक का स्तर गंभीर बैक्टीरियल संक्रमण से संबंधित होता है। यह अक्सर गंभीर बैक्टीरियल संक्रमण, सेप्सिस, या गंभीर चोट जैसी स्थितियों में देखने को मिलता है।

अगर मेरा सीआरपी ज्यादा है तो मुझे क्या करना चाहिए?

यदि आपका सीआरपी स्तर बढ़ा हुआ है, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। यह केवल एक संकेत है कि आपके शरीर में कहीं सूजन है। ऐसे में आपको अनुभवी डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

डॉक्टर आपके बढ़े हुए सीआरपी का कारण पता लगाने के लिए कुछ जांचें लिखेंगे और फिर उसके आधार पर उपचार शुरू करेंगे।

सीआरपी स्तर को कम करने के लिए क्या करें? सीआरपी लेवल कम करने के उपाय

  1.  संतुलित आहार का सेवन।
  2.  नियमित योग व व्यायाम।
  3. वजन पर नियंत्रण।
  4. पर्याप्त नींद लें।
  5. तनाव कम करें।
  6. शराब और धूम्रपान से बचें।

टाइफाइड बुखार के लिए सीआरपी स्तर क्या है?

टाइफाइड बुखार एक बैक्टीरियल इन्फेक्शन है, और इसमें सीआरपी का स्तर काफी बढ़ जाता है। हालांकि, सीआरपी का स्तर केवल टाइफाइड में ही नहीं, यह अन्य गंभीर बैक्टीरियल या वायरल संक्रमणों में भी बढ़ सकता है।

टाइफाइड बुखार की बात करें तो, सीआरपी स्तर अक्सर 10 mg/dL से अधिक हो सकता है, और कभी-कभी 50 mg/dL या उससे भी अधिक तक पहुंच जाता है।

कौन सी दवा सीआरपी लेवल कम करती है?

सीआरपी के स्तर को कम करने के लिए कोई विशेष दवा नहीं है, जो सीधे सीआरपी के लिए हो। इसके बजाय, सीआरपी के बढ़े हुए स्तर के कारण का इलाज किया जाता है।

जैसे यदि सूजन संक्रमण के कारण है, तो एंटीबायोटिक्स (बैक्टीरियल संक्रमण के लिए) या एंटीवायरल दवाएं दी जा सकती हैं। यदि यह ऑटोइम्यून बीमारी के कारण है, तो सूजन-रोधी दवाएं (जैसे NSAIDs), कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स, या इम्यूनोसप्रेसेंट दवाएं दी जा सकती हैं। किसी भी दवा का उपयोग डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए।

सीआरपी बढ़ने से क्या होता है?

सीआरपी का बढ़ना एक संकेत है कि शरीर में सूजन हो रही है। यह सूजन शरीर के विभिन्न अंगों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।

यदि यह सूजन पुरानी और लगातार बनी रहती है, तो यह हृदय रोग, स्ट्रोक, मधुमेह, और कुछ कैंसर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को बढ़ा सकती है।

यह धमनियों की दीवारों को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे प्लाक का निर्माण होता है और एथेरोस्क्लेरोसिस होता है, जो हृदय रोग का मूल कारण है।

crp normal range mg/dl

सीआरपी का सामान्य स्तर आमतौर पर 0.9 mg/dL से कम होता है। हालांकि, प्रयोगशालाओं के बीच थोड़ी भिन्नता हो सकती है। hs-CRP के लिए, 1.0 mg/L से कम को निम्न जोखिम माना जाता है, 1.0 से 3.0 mg/L को औसत जोखिम, और 3.0 mg/L से अधिक को उच्च जोखिम माना जाता है।

सीआरपी का कौनसा लेवल खतरनाक है?

सीआरपी का स्तर जो खतरनाक माना जाता है, वह सूजन के कारणों पर निर्भर करता है।

10 mg/dL से अधिक: यह बैक्टीरियल या वायरल संक्रमण, सिस्टेमैटिक वैसक्यूलाइटिस, या बड़ी चोट का संकेत है।

50 mg/dL से अधिक: यह आमतौर पर गंभीर बैक्टीरियल संक्रमण से संबंधित होता है।

100 mg/dL से अधिक: यह बहुत गंभीर सूजन, संक्रमण, या गंभीर ऑटोइम्यून स्थिति का संकेत हो सकता है।

Q1: क्या hs-CRP टेस्ट केवल हृदय रोगों के लिए किया जाता है?

A1: नहीं, hs-CRP टेस्ट हृदय रोगों के जोखिम का अनुमान लगाने में विशेष रूप से उपयोगी है क्योंकि यह हल्की, पुरानी सूजन का पता लगा सकता है। सीआरपी टेस्ट सामान्य रूप से शरीर में किसी भी प्रकार की सूजन का पता लगाने के लिए उपयोग किया जाता है।

Q2: क्या सीआरपी का बढ़ा हुआ स्तर हमेशा गंभीर बीमारी का संकेत होता है?

A2: नहीं, सीआरपी का स्तर कई कारणों से बढ़ सकता है, जिनमें मामूली संक्रमण, चोट या यहां तक कि तनाव भी शामिल है। हालांकि, यदि स्तर बहुत अधिक हैं या लगातार बढ़े हुए हैं, तो ध्यान की आवश्यकता होती है।

Q3: क्या मैं घरेलू उपचारों से सीआरपी के स्तर को कम कर सकता हूँ?

A3: घरेलू उपचार और जीवनशैली में बदलाव, जैसे स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम, वजन पर नियंत्रण, और तनाव कम करना, सूजन को कम करने और सीआरपी के स्तर को स्वाभाविक रूप से कम करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, ये उपाय कारण का इलाज नहीं कर सकते। यदि आपका सीआरपी स्तर बढ़ा हुआ है, तो डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

Q4: क्या गर्भवती महिलाओं में सीआरपी का स्तर बढ़ा हुआ होता है?

A4: हाँ, गर्भावस्था के दौरान सीआरपी का स्तर स्वाभाविक रूप से थोड़ा बढ़ सकता है। यह गर्भावस्था के दौरान होने वाली शारीरिक सूजन प्रतिक्रियाओं के कारण होता है। हालांकि, किसी भी असामान्य वृद्धि की स्थिति में डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

Q5: क्या बच्चों में सीआरपी का बढ़ा हुआ स्तर चिंता का विषय है?

A5: बच्चों में सीआरपी का बढ़ा हुआ स्तर अक्सर संक्रमण या सूजन का संकेत होता है। बच्चों में, यह अक्सर बैक्टीरियल संक्रमणों, जैसे निमोनिया या सेप्सिस का संकेत होता है।

सेरोटोनिन बनाम डोपामाइन: आपके मूड और मोटिवेशन में कौन ज्यादा असर डालता है?

क्या आपने कभी हैप्पी हार्मोन या फील-गुड केमिकल्स के बारे में सुना है? हो सकता है आपने इनके बारे में कभी नहीं सुना हो। दरअसल, सेरोटोनिन और डोपामाइन केमिकल्स का संबंध इन्हीं से हैं, जो हमारे दिमाग में बनते हैं और हमारे व्यवहार, भावनाओं और मानसिक स्वास्थ्य को गहराई से प्रभावित करते हैं।

ये दोनों किस तरह अलग हैं? इन दोनों में से हमारे मूड और मोटिवेशन पर किसका ज्यादा असर होता है? इस आर्टिकल में हम इसके बारे में जानेंगे। साथ ही, सेरोटोनिन और डोपामाइन के बीच के अंतर को समझेंगे और जानेंगे कि इन दोनों का संतुलन हमारे लिए क्यों ज़रूरी है।

सेरोटोनिन क्या है? (What is Serotonin?)

सेरोटोनिन एक न्यूरोट्रांसमीटर है जो हमारे दिमाग और शरीर में सिग्नल भेजने का काम करता है। इसे अक्सर मूड स्टेबलाइजर या हैप्पी केमिकल कहा जाता है। सेरोटोनिन का मुख्य काम हमारे मानसिक और शारीरिक संतुलन को बनाए रखना है।

सेरोटोनिन के प्रमुख कार्य

सेरोटोनिन हमें एक शांत, स्थिर और खुशी का एहसास देता है। जिससे हमें भावनात्मक रूप से संतुलित रहने में मदद मिलती है। कुछ विशेष कार्य इस प्रकार हैं।

  1. सेरोटोनिन हमारे मूड को स्थिर रखने और खुशी, संतुष्टि और अच्छे काम की भावना पैदा करने में मदद करता है। कम सेरोटोनिन का स्तर अक्सर डिप्रेशन, बेचैनी और चिड़चिड़ापन से जुड़ा होता है।
  2. सेरोटोनिन से ही हमारे शरीर में मेलाटोनिन नामक हार्मोन बनता है, जो हमारी नींद को नियंत्रित करने काम काम करता है। इसलिए, सेरोटोनिन का सही स्तर अच्छी और गहरी नींद के लिए बहुत आवश्यक है।
  3. हमारे शरीर का लगभग 90% सेरोटोनिन पेट और आंतों में बनता है। यह पाचन क्रिया को नियंत्रित करता है और भूख को भी प्रभावित करता है।
  4. सेरोटोनिन हमारे सामाजिक व्यवहार और भावनात्मक प्रतिक्रियाओं को भी नियंत्रित करने में बड़ी भूमिका निभाता है।

डोपामाइन क्या है? (What is Dopamine?)

डोपामाइन भी न्यूरोट्रांसमीटर ही है, जिसे रिवॉर्ड केमिकल कहा जाता है। डोपामाइन हमें लक्ष्य हासिल करने और खुशी पाने के लिए प्रेरित करता है। यह हमारे दिमाग के रिवॉर्ड सिस्टम का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है।

डोपामाइन के प्रमुख कार्य:

डोपामाइन हमें कुछ करने के लिए प्रेरित करता है, और जब हम वह काम कर लेते हैं, तो हमें एक खुशी का एहसास देता है। कुछ विशेष कार्य इस प्रकार हैं।

  1. जब भी हम कोई ऐसा काम करते हैं, जिससे हमें खुशी या उपलब्धि का एहसास होता है, तो हमारे दिमाग में डोपामाइन रिलीज़ होता है। यह हमें ऐसा काम को दोबारा करने के लिए प्रेरित करता है।
  2. डोपामाइन एक तीव्र और कम समय तक रहने वाली खुशी का एहसास देता है। यह हमें उत्साहित और ऊर्जा से भरा महसूस कराता है।
  3. डोपामाइन हमारे ध्यान और एकाग्रता को भी प्रभावित करता है। इसकी कमी से ध्यान लगाना मुश्किल हो जाता है।
  4. डोपामाइन शरीर की गतिविधियों को नियंत्रित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सेरोटोनिन या डोपामाइन: कौन ज्यादा असरदार है?

दरअसल, इन दोनों के बीच का अंतर उनके काम करने के तरीके और उसके प्रभाव के आधार पर समझा जा सकता है। सेरोटोनिन का हमारे मूड पर ज्यादा गहरा और स्थायी असर होता है।

यह हमारे मूड को स्थिर रखता है और भावनात्मक संतुलन बनाए रखता है। डोपामाइन सीधे तौर पर मोटिवेशन से जुड़ा है। यह हमें काम करने, लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करता है।

हमारे शरीर के लिए इन दोनों केमिकल्स के बीच संतुलन होना बहुत ज़रूरी है। जब ये संतुलित होते हैं, तो हम खुश, प्रेरित और खुद को भावनात्मक मजबूत महसूस करते हैं। यदि एक का स्तर कम या ज़्यादा हो जाए, तो मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आने लगती हैं।

सेरोटोनिन और डोपामाइन को कैसे बढ़ाएं?

हम अपनी जीवनशैली में निम्नलिखित बदलाव करके इन दोनों महत्वपूर्ण न्यूरोट्रांसमीटर के स्तर को संतुलित कर सकते हैं।

  1. शारीरिक गतिविधियों में बढ़ोतरी। नियमित योग एवं व्यायाम करें।
  2. संतुलित एवं पौष्टिक आहार ग्रहण करें।
  3. पर्याप्त और अच्छी नींद दोनों न्यूरोट्रांसमीटर के जिए जरूरी है।
  4. धूप में रहें, इससे सेरोटोनिन का स्तर बढ़ता है।
  5. ध्यान और योग तनाव दोनों न्यूरोट्रांसमीटर को संतुलित रखने में मददगार है।
  6. लक्ष्य निर्धारित करके काम करें, इससे डोपामाइन का स्तर बेहतर होगा।

सेरोटोनिन हमें खुशी प्रदान करता है और संतुलन रखता है। जबकि डोपामाइन हमें उस खुशी को पाने के लिए प्रेरित करता है। ये दोनों मिलकर हमारे जीवन में एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन का निर्माण करते हैं। इन दोनों का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण योगदान है।

बार-बार फ्रैक्चर क्यों होता है? जानें कारण और समाधान?

जब कभी किसी दुर्घटना या अन्य कारण से हमारे शरीर की कोई हड्डी टूट जाती है तो रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर बुरा असर पड़ता है। इसकी वजह से हमारे कई काम प्रभावित होते हैं, और हम दर्द से भी परेशान रहते हैं।

किसी विशेष कारण से कभी-कभी हड्डी टूटना आम बात हो सकती है, लेकिन अगर आपको बार-बार फ्रैक्चर हो रहे हैं, तो यह चिंता की बात है जिस पर तुरंत ध्यान देना ज़रूरी है।

बार-बार फ्रैक्चर होने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ आपकी सेहत से जुड़े होते हैं और कुछ आपकी जीवनशैली से भी। ऐसे में इस आर्टिकल में हम बार-बार फ्रैक्चर होने के कारणों और उनसे निपटने के प्रभावी तरीकों पर चर्चा करेंगे।

बार-बार फ्रैक्चर होने के मुख्य कारण

हम सभी जानते हैं कि हड्डियाँ हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। यह हमारे शरीर को सहारा देती हैं, और हमें चलने-फिरने में मदद करती हैं।

अंगों को संभालने और उसके संचालन में हड्डी का बहुत बड़ा रोल रहता है। जैसे हमारे हाथ, पैर, मुंह आदि। जब ये कमज़ोर हो जाती हैं, तो छोटी-मोटी चोट भी बड़े फ्रैक्चर का कारण बन जाती है। बार-बार फ्रैक्चर होने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं, जो इस प्रकार है।

1. ऑस्टियोपोरोसिस या हड्डियों का कमज़ोर होना

यह हड्डियों के बार-बार फ्रैक्चर होने का सबसे बड़ा और आम कारण माना गया है, हालांकि यह बुज़ुर्गों में अधिक देखने को मिलता है।

ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें हड्डियाँ अंदर से खोखली और भुरभुरी हो जाती हैं। ऐसे में जरा सी चोट लगने पर भी वह टूट जाती है। यह आमतौर पर कैल्शियम और विटामिन डी की कमी से होता है, जो हड्डियों के निर्माण के लिए बेहद ज़रूरी हैं।

2. सही पोषण की कमी

हड्डियों को मज़बूत रखने के लिए कैल्शियम के अलावा विटामिन डी, फ़ास्फोरस, मैग्नीशियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व भी बेहद ज़रूरी हैं।

विटामिन डी शरीर को कैल्शियम सोखने में मदद करता है, जबकि प्रोटीन हड्डियों के ढांचे का एक अहम हिस्सा है। अगर भोजन में इन पोषक तत्वों की कमी है, तो आपकी हड्डियाँ धीरे-धीरे कमज़ोर हो सकती हैं और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ सकता है।

3. कुछ ख़ास बीमारियां

कुछ खास बीमारियां भी सीधे तौर पर हड्डियों को कमज़ोर कर सकती हैं, या शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को प्रभावित कर सकती हैं। वे इस प्रकार हैं।

— हाइपरपैराथायरायडिज्म: इसमें पैराथायरायड ग्रंथियां आवश्यकता से अधिक पैराथायरायड हार्मोन बनाती हैं, जिससे हड्डियों से कैल्शियम निकल कर खून में चला जाता है और हड्डियाँ कमज़ोर हो जाती हैं।

— सीलिएक रोग: यह पाचन संबंधी विकार है जहाँ शरीर ग्लूटेन को पचा नहीं पाता है। इससे छोटी आँत में पोषक तत्वों का अवशोषण प्रभावित होता है, जिससे हड्डियों के लिए ज़रूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।

— अल्सरेटिव कोलाइटिस: ये पेट की सूजन वाली बीमारियां हैं, जो भी पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डालती हैं।

— किडनी रोग: किडनी, शरीर में कैल्शियम और फ़ास्फोरस के संतुलन को बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाती हैं। किडनी की बीमारी में यह संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे हड्डियाँ कमज़ोर हो सकती हैं।

— रुमेटीइड गठिया : ये बीमारियाँ हड्डियों के घनत्व को कम कर सकती हैं, क्योंकि इन बीमारियों में शरीर की अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली हड्डियों पर हमला करती है।

— कुछ कैंसर : हड्डियों का कैंसर सीधे हड्डियों को कमज़ोर कर सकता है। इसके अलावा, कुछ कीमोथेरेपी या रेडिएशन थेरेपी भी हड्डियों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालती हैं।

4. दवाओं के साइड इफेक्ट्स:

कुछ दवाएं भी अगर लंबे समय तक ली जाएं तो हड्डियों के स्वास्थ्य पर बूरा प्रभाव डालती हैं। उदाहरण के लिए, कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स अस्थमा, गठिया या अन्य सूजन संबंधी बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होते हैं, जिसका असर भी प्रभावित करता है। मिर्गी, पेट के अल्सर के लिए प्रोटॉन पंप इनहिबिटर, और कुछ कैंसर की दवाएँ भी हड्डियों के घनत्व को कम कर सकती हैं।

5. आनुवंशिक कारक:

कुछ लोगों में आनुवंशिक कारणों से उनकी हड्डियाँ कमज़ोर होती हैं या वे हड्डियों से संबंधित बीमारियों से ग्रसित होते हैं। अगर आपके परिवार में किसी को बार-बार फ्रैक्चर या ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या रही है, तो आपको भी इसका जोखिम हो सकता है।

6. शारीरिक गतिविधियों में कमी:

हड्डियों को मजबूत रखने के लिए हड्डियों पर हल्का वजन डालने वाली शारीरिक गतिविधियां जरूरी है। जब हम चलते हैं, दौड़ते हैं या कूदते हैं, तो हड्डियों पर हल्का तनाव पड़ता है जो उन्हें मज़बूत और घना बनाने में मददगार है।

अगर आप ज़्यादा देर तक बैठे रहते हैं या पर्याप्त शारीरिक गतिविधि नहीं करते, तो आपकी हड्डियां धीरे-धीरे कमज़ोर हो सकती हैं।

7. अत्यधिक शराब का सेवन और धूम्रपान:

अत्यधिक शराब का सेवन और धूम्रपान हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए खराब है। शराब हड्डियों के निर्माण और मरम्मत की प्रक्रिया में बाधा डालती है और शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को कम करती है।

सिगरेट में निकोटिन होता है, जो हड्डियों में रक्त प्रवाह को कम करता है और हड्डियों को बनाने वाली कोशिकाओं की गतिविधि को धीमा कर देता है, जिससे हड्डियाँ कमज़ोर हो जाती हैं।

8. बार-बार गिरना:

यदि आपको संतुलन संबंधी समस्याओं, मांसपेशियों की कमज़ोरी, आँखों की रोशनी में कमी, या किसी तंत्रिका संबंधी समस्या के कारण बार-बार गिरने की समस्या है, तो भी फ्रैक्चर होने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि इसमें हड्डी की कमजोरी वाला मामला नहीं है

बार-बार फ्रैक्चर का समाधान और रोकथाम

अगर आपको बार-बार फ्रैक्चर हो रहे हैं, तो इसे हल्के में न लें। ऐसी स्थिति में तुरंत किसी हड्डी रोग विशेषज्ञ से सलाह लेना बहुत ज़रूरी है। डॉक्टर आपके लक्षणों, मेडिकल हिस्ट्री और कुछ ख़ास टेस्ट के आधार पर सटीक कारण का पता लगाकर उपचार शुरू करेंगे।

उपरोक्त अलावा निम्नलिखित उपाय आपके लिए बार-बार होने वाले फ्रैक्चर से राहत दिला सकते हैं।

1. पोषक तत्वों का पर्याप्त सेवन :

— कैल्शियम: अपने आहार में कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे दूध, दही, पनीर, हरी पत्तेदार सब्ज़ियां, बादाम, तिल, टोफू और फोर्टीफाइड जूस को शामिल करें।

— विटामिन डी: रोज़ाना सुबह की धूप में 15-20 मिनट तक अवश्य बैठें। मछली, अंडे की ज़र्दी और फोर्टीफाइड दूध या अनाज का सेवन करें।

— अन्य पोषक तत्व: खाने में वे पदार्थ शामिल करें जिसमें प्रोटीन, मैग्नीशियम और फ़ास्फोरस भी पर्याप्त मात्रा में हो।

2. नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
3. शराब और धूम्रपान का सेवन नहीं करें।
4. पर्याप्त नींद लें और वजन पर नियंत्रण रखें।
5. निश्वित समयांतराल पर स्वास्थ्य जाचं करवाते रहें।

बार-बार फ्रैक्चर होना एक गंभीर चेतावनी का संकेत है, जिसे कभी भी नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। अपनी हड्डियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना आपके स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता के लिए बेहद ज़रूरी है। हड्डियों से जुड़ी किसी भी समस्या और चिकित्सा सहायता के लिए डॉ. चौधरी हॉस्पीटल, उदयपुर में विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

खाली पेट और खाने के बाद ब्लड शुगर की तुलना: आपकी हेल्थ रिपोर्ट क्या कहती है?

ब्लड शुगर जिसे रक्त शर्करा भी कहा जाता है। यह हमारे शरीर के लिए ऊर्जा का मुख्य स्रोत होती है। सामान्य भाषा में कहे तो यह वह ग्लूकोज है जो हम भोजन से प्राप्त करते हैं और यह खून में घूमता रहता है। हमारे शरीर की हर कोशिका को ठीक से काम करने के लिए इसकी आवश्यकता होती है।

हालांकि, इसका स्तर सामान्य सीमा में रहना जरूरी है। ब्लड शुगर का स्तर बहुत अधिक या बहुत कम होने पर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

इस आर्टिकल में हम ब्लड शुगर से जुड़े विषयों और खाली पेट और खाने के बाद ब्लड शुगर की तुलना पर चर्चा करेंगे।

ब्लड शुगर क्या है?

ब्लड शुगर, जिसे ग्लूकोज भी कहा जाता है। यह एक प्रकार की चीनी है जो हमारे रक्त में पाई जाती है। जब हम भोजन करते हैं, तो उसके जरिये यह शरीर को प्राप्त होती है।

जब हम खाना खाते हैं, तो हमारा शरीर कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज में तोड़ देता है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। इंसुलिन, अग्न्याशय से उत्पादित एक हार्मोन है, जो ग्लूकोज को रक्त से कोशिकाओं में जाने में मदद करता है।

ब्लड शुगर क्या काम करता है?

ब्लड शुगर मुख्य रूप से भोजन के माध्यम से शरीर में आता है। जब हम कार्बोहाइड्रेट खाते हैं, जैसे कि रोटी, चावल, फल और सब्जियां तो हमारा पाचन तंत्र उन्हें ग्लूकोज में तोड़ देता है। यह ग्लूकोज फिर रक्तप्रवाह यानी शरीर में बहने वाले रक्त में अवशोषित हो जाता है।

इसके अलावा, हमारा यकृत यानी लीवर भी ग्लूकोज का उत्पादन और भंडारण कर सकता है, ताकि रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर रखा जा सके। यह उस समय ज्यादा काम आता है जब हम भोजन नहीं कर रहे होते हैं।

खाली पेट ब्लड शुगर की जांच क्यों की जाती है?

खाली पेट ब्लड शुगर जिसे Fasting Blood Sugar – FBS भी कहते हैं, इसकी जांच सुबह भूखे पेट होती है। यह जांच इसलिए महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि इससे यह समझने में मदद करती है कि आपका शरीर इंसुलिन के बिना ग्लूकोज को कितनी अच्छी तरह नियंत्रित कर रहा है, यानी भोजन से प्राप्त ग्लूकोज के प्रभाव के बिना क्या स्थिति है।

खाने के बाद ब्लड शुगर की जांच क्यों की जाती है?

खाने के बाद ब्लड शुगर जिसे Postprandial Blood Sugar – PPBS की जांच कहा जाता है। यह खाने के बाद 2 घंटे बाद की जाती है। यह जांच यह जानने के लिए की जाती है कि आपका शरीर भोजन से प्राप्त ग्लूकोज को कितनी अच्छी तरह संभाल रहा है।

भोजन के बाद ब्लड शुगर का स्तर बढ़ना सामान्य है, लेकिन यदि यह एक निश्चित सीमा से ज्यादा बढ़ता है और लंबे समय तक उच्च रहता है, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है।

खाली पेट और खाने के बाद शुगर की जांच क्यों की जाती है?

दरअसल, ब्लड शुगर के स्तर की सटीक रिपोर्ट के लिए खाली पेट और खाने के बाद दोनों तरह की जांच की जाती है। इन दोनों रिपोर्ट की तुलना करके, डॉक्टर आपके शरीर की ग्लूकोज को नियंत्रित करने की क्षमता का मूल्यांकन करते हैं।

इसमें भूखे पेट जांच से यह मालूम चलता है कि आपका लिवर कितनी अच्छी तरह ग्लूकोज का उत्पादन और भंडारण कर रहा है। आपका शरीर आराम की स्थिति में इंसुलिन का उपयोग कैसे कर रहा है।

खाने के बाद की जांच से मालूम चलता है कि भोजन के बाद आपका शरीर कितनी कुशलता से ग्लूकोज को अवशोषित और उपयोग कर रहा है।

ब्लड शुगर कितना होना चाहिए?

ब्लड शुगर का सामान्य स्तर व्यक्ति की उम्र और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार अलग अलग हो सकता है। आमतौर पर, खाली पेट ब्लड शुगर 70-99 mg/dL होना चाहिए, जबकि खाने के 2 घंटे बाद यह 140 mg/dL से कम होना चाहिए।

यदि खाली पेट शुगर 100-125 mg/dL या खाने के बाद 140-199 mg/dL है, तो यह प्री-डायबिटीज हो सकता है।

वहीं, अगर खाली पेट शुगर 126 mg/dL या अधिक, और खाने के बाद 200 mg/dL या अधिक है, तो यह डायबिटीज का संकेत है।

ब्लड शुगर लो क्यों होता है

ब्लड शुगर का कम होने को हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है। यह तब होता है जब रक्त में ग्लूकोज का स्तर सामान्य से नीचे चला जाता है।

इसके मुख्य कारणों में डायबिटीज की दवाओं की अधिक खुराक या गलत समय पर दवाएं लेना, भोजन नहीं करना या खाने के बीच लंबा अंतराल, अत्यधिक शारीरिक गतिविधि, खाली पेट शराब का सेवन, और कुछ चिकित्सीय स्थितियां जैसे लिवर या किडनी की समस्याएँ शामिल हैं। यदि आपको बार-बार ब्लड शुगर कम होने के लक्षण महसूस होते हैं, तो डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

ब्लड शुगर कम होने के लक्षण क्या है?

ब्लड शुगर कम होने के लक्षण निम्नलिखित हैं।

1. चक्कर आना
2. पसीना आना
3. कंपकंपी
4. कमजोरी
5. भ्रम और दिल की धड़कन तेज होना।

ब्लड शुगर बढ़ने के लक्षण

ब्लड शुगर बढ़ने के लक्षण निम्नलिखित हैं।

1. अत्यधिक प्यास लगना
2. बार-बार पेशाब आना
3. थकान महसूस होना
4. धुंधली दृष्टि व सिरदर्द
5. बिना कारण वजन कम होना
6. घावों का देर से भरना

अगर आपको भी शरीर में शुगर की मात्रा कम होने या बढ़ने के लक्षण महसूस होते हैं, और वे बने रहते हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। डॉक्टर आपकी खाली पेट व खाने के बाद शुगर की जाचें करवाएंगे।

साथ ही आवश्यकता पड़ने पर पिछले तीन माह की रिपोर्ट के लिए भी खून की जांच करवाई जा सकती है। इसके बाद डॉक्टर आपकी खाली पेट व खाने के बाद की शुगर जांच के आधार पर आपको दवाएं देंगे। साथ ही, यह ही यह भी निष्कर्ष निकालेंगे कि आपको डायबिटीज है या नहीं और अगर है तो किस स्टेज पर है।

LDL, HDL और ट्राइग्लिसराइड्स: कौन सा कोलेस्ट्रॉल दिल के लिए खतरनाक है?

आजकल की तनावपूर्ण और भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हमारे खान-पान और जीवनशैली का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। जिसका संबंध कोलेस्ट्रॉल से होता है।

आपने कई बार लोगों से कोलेस्ट्रॉल के बारे में जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई प्रकार का होता है, और इनमें से कुछ तो हमारे दिल के लिए खतरनाक तक हो सकते।

इस आर्टिकल में, हम आपको LDL, HDL और ट्राइग्लिसराइड्स के बारे में विस्तार से बताएंगे। आर्टिकल में हम जानेंगे कि कौन सा कोलेस्ट्रॉल आपके दिल को नुकसान पहुंचाता है और इसे कैसे कम किया जा सकता है।

कोलेस्ट्रॉल क्या है? (What is Cholesterol?)

सबसे पहले यह जानना ज़रूरी है कि कोलेस्ट्रॉल क्या होता है? कोलेस्ट्रॉल एक वसानुमा पदार्थ होता है जो हमारे शरीर की हर कोशिका में पाया जाता है। यह मोम की तरह होता है, और लीवर इसे बनाता है।

हमारे शरीर को स्वस्थ कोशिकाओं, हार्मोन जैसे विटामिन डी, टेस्टोस्टेरोन और एस्ट्रोजन और पाचन में मदद करने वाले पित्त लवण बनाने के लिए कोलेस्ट्रॉल की थोड़ी मात्रा की ज़रूरत होती है। यह हमारे भोजन से भी आता है, जब हम मांस, अंडे और डेयरी उत्पादों का सेवन करते हैं।

यहां समझने वाली बात यह​ है कि कोलेस्ट्रॉल खुद पानी में नहीं घुलता, इसलिए इसे रक्तप्रवाह में ले जाने के लिए लाइपोप्रोटीन नामक कणों की आवश्यकता होती है।

ये लाइपोप्रोटीन दो मुख्य प्रकार के होते हैं। कम घनत्व वाले लाइपोप्रोटीन जिन्हें LDL और उच्च घनत्व वाले लाइपोप्रोटीन जिन्हें HDL कहा जाता है। अब इन दोनों के बारे में समझेंगे।

LDL क्या होता है? (LDL Cholesterol Explained)

LDL का पूरा नाम कम घनत्व वाला लाइपोप्रोटीन (Low-Density Lipoprotein) है। इसे हम खराब कोलेस्ट्रॉल के नाम से भी पहचानते हैं। इसका काम यह होता है कि यह कोलेस्ट्रॉल को लीवर से शरीर की कोशिकाओं तक ले जाता है।

यदि रक्त में LDL का स्तर बहुत अधिक हो जाता है, तो यह धमनियों यानी रक्त वाहिकाओं की दीवारों पर जमना शुरू हो जाता है।

रक्त वाहिकाओं की दीवारों पर LDL का जमाव धीरे-धीरे प्लाक का रूप ले लेता है, जिससे धमनियां संकरी और कठोर हो जाती हैं। इस प्रक्रिया को एथेरोस्क्लेरोसिस (Atherosclerosis) कहा जाता है।

ये संकरी धमनियां रक्त प्रवाह को बाधित कर सकती हैं, और आगे चलकर इसी वजह से व्यक्ति को हृदय रोग, Heart Attack या स्ट्रोक (Stroke) की समस्या आती है।

HDL क्या होता है? (HDL Cholesterol Explained)

HDL को उच्च घनत्व वाला लाइपोप्रोटीन (High-Density Lipoprotein) कहा जाता है। इसे अच्छा कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। HDL का काम LDL के ठीक विपरीत होता है।

HDL अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को शरीर की कोशिकाओं और धमनियों से वापस लीवर तक ले जाता है, जहाँ से इसे शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है।

ऐसे में पर्याप्त मात्रा में HDL होने से धमनियों में प्लाक जमने से रोकने में मदद मिलती है, जिससे हृदय रोग का जोखिम कम होता है। इसलिए, HDL का स्तर जितना अधिक हो, हार्ट के स्वास्थ्य के लिए उतना ही बेहतर माना गया है।

ट्राइग्लिसराइड्स क्या है? (What are Triglycerides?)

ट्राइग्लिसराइड्स एक और प्रकार की वसा होती है जो हमारे रक्त में पाई जाती है। जब हम खाना खाते हैं, तो हमारा शरीर उन कैलोरीज़ को ट्राइग्लिसराइड्स में बदल देता है जिनका तुरंत उपयोग नहीं किया जाता है।

इन ट्राइग्लिसराइड्स को बाद में ऊर्जा के रूप में उपयोग करने के लिए वसा कोशिकाओं में संग्रहित​ किया जाता है।

हालांकि, ट्राइग्लिसराइड्स का हाई लेवल भी हृदय रोग के जोखिम को बढ़ा सकता है। ऐसा तब होता है जब LDL का स्तर भी उच्च होता है। उच्च ट्राइग्लिसराइड्स आमतौर पर अत्यधिक कैलोरी वाला भोजन करने, पर्याप्त शारीरिक गतिविधि न करने से जुड़ा होता है।

कौन सा कोलेस्ट्रॉल दिल के लिए खतरनाक है? (Which Cholesterol is Dangerous for Heart?)

सीधे तौर पर कहा जाए तो LDL जिसे खराब कोलेस्ट्रॉल ​कहा जाता है, यह हमारे दिल के लिए सबसे ज़्यादा खतरनाक है। जब इसका स्तर बढ़ता है, तो यह धमनियों में जमा होकर उन्हें संकरा कर देता है।

जिससे रक्त प्रवाह धीमा हो जाता है। इसकी वजह से दिल का दौरा पड़ने और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। दूसरी ओर, HDL जिसे हम अच्छा कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। यह हमारे दिल की रक्षा करता है, क्योंकि यह अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को धमनियों से हटाकर वापस लीवर तक पहुंचाता है।

इसलिए, हमें हमारे दिल को स्वस्थ रखने के लिए LDL और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम रखने और HDL के स्तर को बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल कम कैसे करें? (How to Reduce Cholesterol?)

हमें हमारे दिल को स्वस्थ रखने के लिए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करना बहुत आवश्यक है। इसके लिए जीवनशैली में बदलाव ज्यादा जरूरी है। यहां पर हम कुछ उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपना सकते हैं।

1. पौष्टिक एवं संतुलित आहार का सेवन करें।
2. नियमित योग एवं व्यायाम करें। मदद करता है।
3. वजन को नियंत्रित रखें।
4. शराब एवं धूम्रपान का सेवन नहीं करें।
5. चिंता एवं तनाव से दूर रहे।
6. नियमित रूप से अपने कोलेस्ट्रॉल की जांच करवाएं।
7. डॉक्टर से परामर्श लें।

सवाल जवाब

1. कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय / कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए क्या खाएं?

जवाब: खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप ओट्स, दालें, फलियां, सेब, नाशपाती, एबादाम, अखरोट, अलसी के बीज, चिया सीड्स, वसायुक्त मछली और जैतून का तेल जैसे घुलनशील फाइबर और स्वस्थ वसा वाले खाद्य पदार्थ जरूर खाएं। प्रोसेस्ड फूड और रेड मीट का सेवन कम करें।

2. हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण क्या हैं?

जवाब: हाई कोलेस्ट्रॉल के आमतौर पर कोई सीधे दिखाई पड़ने वाले लक्षण नहीं होते हैं। इसे साइलेंट किलर कहा जाता है। क्योंकि इसका पता नियमित खून की जांच से ही चलता है। गंभीर मामलों में यह हृदय रोग का कारण बन सकता है, जिसके लक्षण सीने में दर्द, सांस फूलना या पैर में दर्द होते हैं।

3. कोलेस्ट्रॉल की नॉर्मल रेंज क्या है?

जवाब: इसे इस तरह समझ सकते हैं।

कुल कोलेस्ट्रॉल (Total): 200 mg/dL से कम होना चाहिए।

एलडीएल (LDL – खराब): 100 mg/dL से कम होना चाहिए।

एचडीएल (HDL – अच्छा): 60 mg/dL या ज़्यादा होना चाहिए।

ट्राइग्लिसराइड्स: 150 mg/dL से कम होना चाहिए।

4. क्या केला खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?

जवाब: जी नहीं, केला खाने से कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है। केले में घुलनशील फाइबर होता है जो LDL कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

5. कोलेस्ट्रॉल और हार्ट अटैक का क्या संबंध है?

जवाब: देखिए, जब LDL यानी खराब कोलेस्ट्रॉल धमनियों में जमा होकर प्लाक बनाता है, तो यह धमनियों को संकरा कर देता है। यदि यह प्लाक टूट जाता है और रक्त का थक्का बन जाता है, तो ऐसे में हृदय तक रक्त प्रवाह पूरी तरह अवरुद्ध कर सकता है, जिससे हार्ट अटैक आने की संभावना रहती है।

कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी है, लेकिन इसके स्तर को संतुलित रखना भी उतना ही जरूरी है। दिल के स्वास्थ्य के लिए इसकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

आसान भाषा में समझें तो LDL और ट्राइग्लिसराइड्स को नियंत्रित रखना और HDL को बढ़ाने से हमारा दिल स्वस्थ रहेगा। इसके लिए जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाकर जैसे स्वस्थ आहार लेना, नियमित व्यायाम, वजन नियंत्रण, धूम्रपान छोड़कर आप आप अपने कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित कर सकते हैं।

इसके साथ ही, नियमित स्वास्थ्य जांच और डॉक्टर से परामर्श भी जरूरी है। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

खाने के बाद हल्का सीने में दर्द और चक्कर आना: क्या यह दिल की चेतावनी है या पाचन की गड़बड़ी?

आपने कभी कभार लोगों को यह कहते जरूर सुना होगा कि भोजन करने के बाद उनके सीने में दर्द होने लगता है। इतना ही नहीं, कभी कभार खाने के बाद चक्कर आने जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं।

लेकिन कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? और अगर इस तरह की समस्याएं हो रही हैं तो क्या यह सामान्य है? या फिर आपका हार्ट आपको कोई चेतावनी दे रहा है? क्या पाचन संबंधी समस्याओं में ऐसा होता है?

देखिए! खाने के बाद सीने में हल्का दर्द और चक्कर आना एक बार के लिए सामान्य हो सकता है, लेकिन कभी-कभी यह चिंता का विषय भी हो सकता है। कई लोग इस समस्या को हार्ट अटैक से जोड़कर देखते हैं, तो कई बार पाचन संबंधी समस्याओं के कारण भी ऐसा हो सकता है।

इस आर्टिकल में इस बारे में विस्तार से जानेंगे कि खाने के बाद सीने में दर्द क्यों होता है? और खाने के बाद चक्कर क्यों आते हैं, और हमें कब सर्तकता बरतने की आवश्यकता है।

खाने के बाद सीने में दर्द क्यों होता है?

आमतौर पर खाने के बाद सीने में दर्द के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ तो सामान्य होते हैं, और कुछ गंभीर होते हैं। सबसे पहले, यह समझना ज़रूरी है कि हमारा पाचन तंत्र और दिल, दोनों ही शरीर के ऊपरी हिस्से में होते हैं, इसलिए इनके लक्षण समान हो सकते हैं। हम इनकी पहचान करना आना चाहिए।

सबसे पहले हम पाचन संबंधी कारणों को समझेंगे, जो इस प्रकार हैं।

1. एसिड रिफ्लक्स: इसे सीने में दर्द का सबसे आम कारण माना है। जब पेट का एसिड भोजन नली में वापस आ जाता है, तो इससे छाती में जलन महसूस होने लगती है, जिसे हार्टबर्न कहा जाता है। ऐसा तब होता है जब हम मसालेदार या तला हुआ भोजन करके तुरंत लेट जाते हैं।

2. अपच: जब हम भारी खाना खाते हैं, तो पेट में गैस बनती है, जिससे दबाव महसूस होता है और सीने में हल्का दर्द होता है। ये दर्द अक्सर पेट के ऊपरी हिस्से से शुरू होकर छाती तक महसूस होता है।

3. गैस्ट्राइटिस या अल्सर: जब पेट की अंदरूनी परत में सूजन या घाव हो जाता है, तो ऐसे में खाने के बाद दर्द बढ़ सकता है, जो सीने तक फैल जाता है।

4. पित्ताशय की पथरी: अगर पित्ताशय में पथरी है, तो ऐसे में भारी या वसायुक्त भोजन के बाद सीने में तेज दर्द हो सकता है, जो अक्सर दाहिने कंधे तक फैल जाता है।

5. ग्रासनली में ऐंठन: कभी-कभी भोजन नली की मांसपेशियों में ऐंठन होने से भी ऐसा होता है। जिससे सीने में दर्द हो सकता है। यह दर्द अक्सर हार्ट अटैक जैसा लग सकता है।

हृदय संबंधी कारण

1. एनजाइना : एनजाइना दिल की मांसपेशियों को पर्याप्त मात्रा में रक्त नहीं मिल पाने के कारण होता है। खाने के बाद, पाचन के लिए अधिक रक्त पेट की ओर जाता है, जिससे दिल पर दबाव पड़ने की संभावना बढ़ जाती है और एनजाइना का दर्द बढ़ सकता है। यह दर्द अक्सर सीने के बीच में भारीपन जैसा महसूस होता है, और बांहों, गर्दन या जबड़े तक भी फैल सकता है।

2. हार्ट अटैक: कभी-कभी हार्ट अटैक के लक्षण भी खाने के बाद दिख सकते हैं। लेकिन आमतौर पर ऐसा कम देखने को मिलता है। हार्ट अटैक में सीने में तेज और लगातार दर्द होता है, जिसके साथ सांस लेने में तकलीफ, पसीना आना और चक्कर आने की समस्या भी देखने को मिलती है।

खाने के बाद चक्कर क्यों आते हैं?

खाने के बाद चक्कर आना भी चिंताजनक हो सकता है। इसके भी कई कारण होते हैं।

1. पोस्टप्रैन्डियल हाइपोटेंशन : यह सबसे सामान्य कारण है। जब हम खाना खाते हैं, तो शरीर का अधिकांश रक्त पाचन तंत्र की ओर चला जाता है। इससे शरीर के अन्य हिस्सों में खासकर मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह कम हो जाता है, जिससे चक्कर आ सकते हैं।

2. ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव: खासकर डायबिटीज रोगियों में खाने के बाद ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ या घट सकता है, जिससे चक्कर आने की संभावना रहती है।

3. डिहाइड्रेशन: अगर हम पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, तो भी चक्कर आने की समस्या हो सकती है। क्योंकि खाने के बाद शरीर को पाचन के लिए अतिरिक्त तरल पदार्थ की आवश्यकता होती है। उसकी कमी होने से भी चक्कर आते हैं।

4. दवाओं का साइड इफेक्ट: कुछ विशेष दवाओं जैसे बीपी आदि के सेवन से भी यह समस्या देखने को मिलती है।

5. एनीमिया : जब हमारे शरीर में खून की कमी होती है, तब ऑक्सीजन की आपूर्ति कम हो जाती है, जिससे भी चक्कर आ सकते हैं।

खाने के बाद सीने में दर्द के लक्षण

खाने के बाद सीने में दर्द के लक्षणों को पहचानना बहुत ज़रूरी है ताकि सही समय पर उपचार कर सके। खाने के बाद सीने में दर्द के लक्षणों को भी हम पाचन और हृदय संबंधी में अलग अलग तरीके से समझ सकते हैं।

पाचन संबंधी दर्द के लक्षण

1. सीने के निचले हिस्से या पेट के ऊपरी हिस्से में जलन या तेज दर्द।
2. खाने के बाद या लेटने पर दर्द।
3. खट्टी डकारें, कड़वाहट या भोजन का वापस ऊपर आना।
4. पेट फूलना, गैस या पेट में ऐंठन।

हृदय संबंधी दर्द के लक्षण:

1. सीने के बीच में भारीपन, दबाव, जकड़न जैसा दर्द।
2. दर्द का बांहों (खासकर बाईं बांह), गर्दन, जबड़े, पीठ या पेट तक फैलना।
3. सांस लेने में तकलीफ, पसीना आना, जी मिचलाना या उल्टी।
4. चक्कर आना या बेहोशी जैसा महसूस होना।

खाने के बाद सीने में दर्द होने पर क्या करें?

देखिए, इसके लिए आपको दर्द का प्रकार एवं लक्षणों को समझना बहुत जरूरी है। इसी के आधार पर अनुमान लगाया जा सकेगा कि आपको किस प्रकार का दर्द हो रहा है। यदि लगता है ये दर्द पाचन संबंधी है तब क्या करना चाहिए।

1. डॉक्टर की सलाह पर एसिड कम करने वाली दवाएं लें।
2. खाने के तुरंत बाद लेटे नहीं, कुछ देर टहलें या सीधे बैठें।
3. हमेशा ढीले कपड़े पहनें, टाइट कपड़े सीने पर दबाव बढ़ाते हैं।
4. मसालेदार, तैलीय या भारी भोजन के सेवन से बचें।
5. धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें।

यदि दर्द हृदय संबंधी लक्षणों से जुड़ा महसूस हो, तब क्या करना चाहिए।

अगर आपको सीने में तेज दबाव, जकड़न, सांस लेने में तकलीफ, पसीना और चक्कर आने जैसे लक्षण महसूस होते हैं, तो तुरंत एम्बलेंस पर 108 या अपने स्थानीय आपातकालीन नंबर पर कॉल करें। इसे हल्के में न लें! जितना जल्दी हो सके डॉक्टर को दिखाएं। ऐसे समय में घबरांए नहीं, गले और कमर के आसपास के कपड़े ढीले करें। ज्यादा समस्या होने पर आवश्यकता पड़ने पर सीपीआर दें।

क्या खाने के बाद सीने में दर्द हार्ट अटैक की चेतावनी है?

जी हां, खाने के बाद सीने में दर्द कभी-कभी हार्ट अटैक की चेतावनी हो सकता है, जब लक्षण हार्ट संबंधी दिखे। इन लक्षणों में दर्द छाती के बीच में होना, दबाव या भारीपन जैसा महसूस हो, और साथ में सांस लेने में तकलीफ, पसीना, जी मिचलाना, या दर्द का बांहों, गर्दन या जबड़े तक फैल जाए तो खाने के बाद सीने में दर्द हार्ट से जुड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है।

आपको यह बात जरूर ध्यान में रखनी चाहिए कि खाने के बाद पाचन के लिए रक्त प्रवाह बढ़ने से दिल पर दबाव पड़ सकता है, जिससे एंजाइना या दिल का दौरा पड़ सकता है, खासकर यदि व्यक्ति को पहले से ही हृदय रोग हो। ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाए।

क्या खाने के बाद सीने में दर्द पाचन की गड़बड़ी है?

आमतौर पर तो खाने के बाद सीने में दर्द पाचन की गड़बड़ी का ही संकेत होता है। एसिड रिफ्लक्स, अपच, गैस, और पेट के अल्सर आदि समस्याओं के कारण ऐसी समस्याएं देखने को मिलती है। पेट फूलना, खट्टी डकारें और मुंह में कड़वा स्वाद जैसे लक्षण भी पाचन संबंधी समस्या का ही परिणाम है।

इसलिए, जब भी आपको खाने के बाद सीने में दर्द और चक्कर आने का अनुभव हो, तो घबराएं नहीं, लेकिन सतर्कता जरूर बरतें। अपने लक्षणों पर ध्यान दें और यदि वे गंभीर लगते हैं या हार्ट के दर्द के लक्षणों की तरफ इशारा करते हैं तो डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

Maintained & Developed by by nDimensions Studio